search

शराब पीकर विवाहिता को जानवरों की तरह पीटता था पति, फिरोजाबाद में प्राथमिकी दर्ज

LHC0088 1 hour(s) ago views 997
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शादी के बाद पति विवाहिता की जानवरों की तरह पिटाई करता था। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने प्राथमिकी लिखवाई गई है।  

बसई मुहम्मदपुर में गढ़ी तिवारी निवासी पीड़िता ने तहरीर दी है कि उसकी शादी 18 जून 2022 को लालाराम निवासी गांव ईधौन थाना फतेहाबाद से हुई थी। दहेज में स्वजन ने बाइक, सोने की जंजीर, अंगूठी, सारा सामान और नकद दिए थे।

शादी के बाद विवाहिता को पता चला कि उसका पति शराब पीता है। इतना ही नहीं वह शराब पीकर कमरे में बंद करके पीड़ितों को जानवरों की तरह पीटता था। घर बसाने की गरज से विवाहिता सब कुछ सहन करती रही।

जब उसने विरोध किया तो पति लाला राम, सास शीलादेवी ने धमकाया कि अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये लेकर आओ, तभी इस घर में रह पाओगी। जब विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे पांच जून को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

धमकाया कि दोबारा इधर आई तो हत्या कर दी जाएगी। महिला थाने की इंस्पेक्टर रीना ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220