search

एक माह पहले दुबई से निकला शख्स नही पहुंचा घर, परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार

LHC0088 1 hour(s) ago views 145
  

एक माह पूर्व दुबई से घर के लिए निकला शख्स नही पहुंचा घर।



जागरण संवाद, कोल्हुई। बृजमनगंज क्षेत्र के गोपालपुर टोला महाव की एक महिला ने दुबई में पति के लापता होने पर सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। चौक थाना क्षेत्र के अराजी जगपुर निवासी अखिलेश यादव को करीब आठ माह पूर्व गोरखपुर के एक एजेंट के माध्यम से कारपेंटर के काम के लिए दुबई भेजा गया था।

पत्नी अंजनी यादव के अनुसार, दुबई में काम के दौरान अखिलेश ने फोन पर बताया था कि वेतन समय से नहीं मिल रहा और खाने-पीने में भी कठिनाई हो रही है, इसलिए वह घर लौटना चाहता है।

छह जनवरी को वह अन्य दस लोगों के साथ एयरपोर्ट के लिए निकला, लेकिन रास्ते में वहां की पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। बाद में साथ गए नौ लोग तो घर लौट आए, मगर अखिलेश का एक माह बाद भी कोई पता नहीं चल सका। अखिलेश से तब से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

पत्नी अपने तीन मासूम बच्चों- जानकी (10 वर्ष), आरव (5 वर्ष) और छह माह की दुधमुंही बच्ची के साथ दर-दर भटक रही है। दुबई भेजने वाले एजेंट से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सुनवाई न होने से परिवार चिंतित है। पत्नी ने विदेश मंत्रालय व जनप्रतिनिधियों से पति को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में सरकारी भवनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुल‍िस ने छह को क‍िया गिफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159259