search

ब्लैकमेल से मतांतरण तक: फतेहपुर में स्वास्थ्यकर्मी की अश्लील फोटो खींच Viral करने की धमकी दे वसूले 4 लाख, अब मतांतरण का दबाव

Chikheang 1 hour(s) ago views 1036
  



संवाद सूत्र, बकेवर(फतेहपुर)। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक एएनएम की अश्लील फोटो इंटरनेट में प्रचलित करने की धमकी देकर मुस्लिम युवक ने धमकी देकर चार लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद छेड़खानी कर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। हद तो तब हो गई जब आरोपित ने बात न करने पर पीएचसी पहुंचकर एएनएम को जान से मारने की धमकी दी।

इससे आहत पीड़ित एएनएम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत जबरन वसूली, छेड़खानी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जहानाबाद कस्बा के मुहल्ला गढ़ी में रहने वाले आमिर उर्फ चांद मोहम्मद ने एक वर्ष पूर्व अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद से वह एएनएम को लगातार ब्लैकमेल कर रुपये की वसूली करने लगा। आरोप है कि अब तक वह चार लाख रुपये की वसूली कर चुका है। इसके बाद भी आरोपित लगातार एएनएम को इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो व वीडियो प्रचलित करने की धमकी दे रहा था।

हद तो तब हो गई जब गुरुवार को आरोपित उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा जहां एएनएम कार्यरत थी। वहां जाकर सरकारी काम में बाधा डाली और स्टाफ कर्मियों पर भी युवती से बात कराने का दबाव डाला। फिर इसके बाद मतांतरण न करने पर जान से मारने की धमकी दी। एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने आमिर पर जबरन वसूली, मतांतरण का दबाव डाल सरकार कार्य में बाधा व जाने मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
मोबाइल में नहीं मिला अश्लील वीडियो

बकेवर थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित आमिर उर्फ चांद मोहम्मद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के मोबाइल की जांच की गई तो इसके मोबाइल की प्रारंभिक जांच में एनएनएम की कोई अश्लील वीडियो व फोटो नहीं मिली है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161164