search

योगी सरकार ने 1.18 करोड़ लोगों की पेंशन में किया इजाफा, एक अप्रैल से सीधे खाते में आएंगे इतने रुपये

cy520520 1 hour(s) ago views 697
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार पेंशनधारकों को 1500 रुपये पेंशन देने का अपने चुनावी संकल्प पत्र का वादा पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान पेंशन राशि बढ़ाने की घोषणा की। इससे प्रदेश के लगभग 1.18 करोड़ बुजुर्ग, दिव्यांग और निराश्रित विधवा महिला पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

माना जा रहा है कि बढ़ी हुई राशि एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी इस निर्णय को अहम माना जा रहा है। भाजपा इसके सहारे मतदाताओं के पेंशनर वर्ग में पैठ बढ़ने की उम्मीद लगाए है।

प्रदेश में चल रही वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेेंशन योजना चलाई जा रही हैं। इनमें से वृद्धावस्था पेंशन योजना में 67.50 लाख बुजुर्ग लाभार्थी जुड़े हैं। निराश्रित विधवा महिला पेंशन का लाभ 38.58 लाख महिलाओं को मिल रहा है। जबकि दिव्यांगजन योजना के 11.50 लाख से अधिक लाभार्थी हैं।

वर्ष 2017 से पूर्व इन सभी योजनाओं में मासिक पेंशन की राशि 300 रुपये थी। भाजपा सरकार बनने के बाद पहले इसे 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये और फिर 1000 रुपये किया गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पेंशन राशि को 1500 रुपये करने का वादा किया था।

अब वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होना है और उससे पहले अपने सरकार अपने संकल्प को पूरा करने की तैयारी में जुटी थी। इसके लिए बजट की व्यवस्था भी कर ली गई। बजट में इस बार वृद्धावस्था पेंशन के लिए 8950 करोड़ रुपये, निराश्रित विधवा महिला पेंशन योजना में 3500 करोड़ रुपये और दिव्यांगजन पेंशन योजना के लिए 1470 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पेंशन राशि में एकमुश्त 500 रुपये बढ़ने पर सभी योजनाओं की पेंशन राशि 1500 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी।

योगी सरकार के इस दांव से भाजपा को बड़ा चुनावी लाभ मिल सकता है। पेंशनर्स की संख्या के साथ उनके स्वजन को भी जोड़ा जाए तो यह बहुत बड़ा मतदाता वर्ग है और पूर्व में भी भाजपा इनका साथ मिलने की बात कहती रही है। अब पेंशन राशि बढ़ाने का संकल्प पूरा होने के बाद भाजपा चुनाव से पहले इसके प्रचार-प्रसार के सहारे समर्थन जुटाने की भी मुहिम चलाएगी। इससे विरोधियों के लिए चुनौती बढ़ने की आशंका है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156966