search

Kanpur में आवारा कुत्तों का आतंक: सरसौल में शादी से लौट रहे नौ लोगों को काट किया लहूलुहान, इलाके में दहशत

deltin33 1 hour(s) ago views 1027
  



संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। सरसौल में गुरुवार रात शादी समारोह से लौट रहे नौ लोगों को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। शुक्रवार को कई लोगों ने सीएचसी सरसौल में उपचार कराया। कुत्ते के आतंक से बच्चे सहमे हुए हैं तो बड़े व बुजुर्ग डर के साए में हैं।

सरसौल निवासी दिनेश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होने के बाद लोग गेस्ट हाउस से लौट रहे थे। इस दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमलावर हो गया। दिनेश शुक्ला, शकीला, ऋतिक, छत्रपाल, मन, अंशुल, पिंटू, विजय व सुरेंद्र को कुत्ते ने काटकर लहुलुहान कर दिया। कुत्ते के हमले से घायल कुछ लोग शुक्रवार को सीएचसी सरसौल पहुंचे और उपचार कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते का आतंक पिछले कुछ समय से है। कुत्ता आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहा है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया घटना की जानकारी नहीं है किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
रोजाना लगभग 90 लोगों को बना रहे शिकार

कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रोजाना 90 से 100 लोग कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। पिछले साल पालतू कुत्ते के हमले से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। दर्शनपुरवा, रामबाग, गांधीनगर, निराला नगर, रावतपुर, विकासनगर, विनायकपुर, श्याम नगर, पीरोड, नेहरू नगर, रामकृष्ण नगर समेत कई जगह कुत्तों का आतंक है। यहां लोगों का निकला मुश्किल हो गया है। शहर में लगभग एक लाख कुत्तों ने शहरवासियों का जीना दूभर कर दिया है। रात में ये और खूंखार हो जाते हैं और दोपहिया वाहन सवारों को दौड़ाने के साथ ही उन पर हमला भी कर देते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470576