search

अलीगढ़ से होकर गुजर रहे हैं तो दें ध्यान, 36 घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक; कई मार्गों पर डायवर्जन

Chikheang 1 hour(s) ago views 687
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। कांवड़ियों की भारी आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस ने 14 फरवरी सुबह आठ बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन होगा।

भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। क्वार्सी चौराहे से रामबाग, किशनपुर, गांधी आई तिराहा, सेंटर प्वाइंट, सुभाष चौक, तस्वीर महल, तहसील तिराहा, सारसौल व नादा पुल होकर खेरेश्वर धाम तक कांवड़ियों की आवाजाही होगी।

मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालु क्वार्सी से दुबे पड़ाव, हाथरस अड्डा, सासनी गेट होकर मथुरा रोड से निकलेंगे। 14 फरवरी को सुबह 8 से 15 फरवरी रात 12 बजे तक भारी और कामर्शियल वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दिल्ली, खुर्जा, आगरा, मथुरा, एटा, कानपुर, बुलंदशहर और रामघाट की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बाइपास और वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज बसों का भी शहर में प्रवेश बंद रहेगा। सभी बसें बाइपास से संचालित होंगी।

सारसौल चौराहे से नादा पुल व खेरेश्वर मंदिर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एटा चुंगी से अचलताल, क्वार्सी से दुबे पड़ाव और दुबे पड़ाव से सासनी गेट तक भी वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

शहर में 29 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात रहेगी। एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाएं और परीक्षा में शामिल होने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161200