search

कांग्रेस का लोक भवन चलो मार्च आज, सह प्रभारी परगट सिंह पहुंचे जम्मू; तैयारियों की समीक्षा की

deltin33 1 hour(s) ago views 493
  

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। फाइल फोटो  



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान तारिक हमीद करा ने राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के विधायक परगट सिंह के साथ शनिवार को आयोजित होने वाले अभियान लोक भवन चलो मार्च की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक तैयारियों और विभिन्न इकाइयों की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की।

कांग्रेस के अनुसार मार्च शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे महाराजा हरि सिंह जी पार्क के पास से शुरू होगा। इसका नेतृत्व पार्टी के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव सैयद नसीर हुसैन और प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद करा करेंगे।

मार्च जम्मू शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए पंजतीर्थी स्थित लोक भवन पर समाप्त होगा। इसमें वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर, रमण भल्ला, विधायक, पूर्व मंत्री और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।

मनरेगा बचाओ और राज्य दर्जे की बहाली की मांग पर यह मार्च कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान मनरेगा बचाओ संग्राम और हमारी रियासत हमारा हक आंदोलन के तहत निकाला जा रहा है। पार्टी का कहना है कि मनरेगा को कमजोर करना ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के हितों पर सीधा हमला है।

तारिक हमीद करा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाना जनता का संवैधानिक अधिकार है, जिसका वादा साढ़े छह वर्ष पहले किया गया था। उन्होंने इसे केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 1.40 करोड़ लोगों के साथ विश्वासघात बताया और कहा कि राज्य के दर्जे की की बहाली तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।

परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने में मनरेगा बचाओ संग्राम चलाया गया है और इसे एआईसीसी के कार्यक्रम के अनुसार आगे भी जारी रखा जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य का दर्जा बहाल न करने का आरोप लगाते हुए लोगों से शांतिपूर्ण और मजबूत संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री मुलराम, जिला जम्मू शहरी अध्यक्ष योगेश साहनी, जिला जम्मू ग्रामीण अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मार्च की तैयारियों की जानकारी दी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470719