search

ओवरलोड वाहन ने पिता को कुचला, अब पढ़ाई के साथ घर की गाड़ी भी खींच रहीं बेटियां

LHC0088 2 hour(s) ago views 326
  

घर में संकट खड़ा हुआ तो बेटियों ने मामूली वेतन पर काम करना किया शुरू. Jagran



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। सड़क पर फर्राटा भर रहे मौत के डंपरों ने रुद्रपुर में भी एक परिवार को संघर्ष के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। यह परिवार है सुरेंद्र सिंह का। 26 अगस्त 2025 को 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह घर से खाना खाकर ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे कि आेवरलोड आैर आेवरहाईट वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया था। शहर के मुख्य चौराहे इंदिरा चौक पर उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।

हमेशा की तरह वही हुआ कि कुछ दिन घटना को लेकर आक्रोश दिखा आैर अधिकारी भी हरकत में आए, लेकिन समय बीतने के बाद इस पीड़ित परिवार को बिसरा दिया गया। इकलौता सहारा चले जाने के बाद परिवार बेसहारा हो गया, दो वक्त की रोटी का संकट शुरू हुआ तो बेटियों ने पढ़ाई छोड़ घर की जिम्मेदारी संभाली। अब सुरेंद्र की चार बेटियों में तीन बेटियां जैसे-तैसे घर की गाड़ी खींच रही हैं।

रविंद्रनगर में सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। जागरण टीम शुक्रवार को घर पहुंची। देखा उनकी पत्नी रेखा सिंह घर का कामकाज निपटा रही थीं। परिचय देकर जब हादसे पर बात की तो एकाएक सामान्य मुद्रा में दिख रहीं रेखा सिंह की आंखें डबाडबा उठीं। बोलीं, वह तो अपने मायके लखनऊ गई हुई थीं। चारों बेटियां ममता, प्रियंका, साक्षी आैर श्रद्धा सिंह घर पर मौजूद थीं। उनके पति सुरेंद्र सिंह एसपी साल्वेंट कंपनी में कार्यरत थे।

रोज की तरह दोपहर में बाइक से भोजन करने घर आए आैर खाना खाकर लौट रहे थे कि इंदिरानगर पर उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। देखते-देखते उनके सिर के ऊपर से डंपर उतर गया। सुरेंद्र की मौत के बाद घर का सारा मामला लड़खड़ा गया।

रेखा बताती हैं कि बड़ी बेटी ममता की शा्दी हो चुकी है, प्रियंका ने पढ़ाई से समझौता कर बहुत कम वेतन पर स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया जबकि साक्षी को पिता की जगह कंपनी वालों ने अपने यहां ही काम पर लगा लिया है। श्रद्धा अभी पढ़ रही है। कंपकपाते होंठ आैर डबडबाई आंखों से रेखा कहती हैं कि यह चिंता हर वक्त रहती है कि दो बेटियों के वेतन से सिर्फ रोटी खा पा रहे हैं, शादी कैसी होगी यह समझ नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें- बरात में हुआ विवाद तो कार से पीछा कर बाइक को मारी टक्कर, बोनट में फंसे युवक को 100 मीटर तक घसीटा

यह भी पढ़ें- हादसे के बाद भागा नहीं चालक... मेरठ में ट्रेक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी तो कई लोग हुए घायल, छत तक उखड़ गई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159516