search

सोना-चांदी के दामों में चार दिनों में उतार-चढ़ाव, अंत में आई तेजी; खरीदारी से पहले जानकारी जरूर लें

deltin33 2 hour(s) ago views 947
  

14 फरवरी को सोने का रेट 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।



राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। 11 से 14 फरवरी के बीच सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दो दिन की गिरावट के बाद सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को सोने के भाव में आंशिक तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी में नरमी बनी रही।

चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और निवेश मांग के कारण स्थानीय बाजार में उतार-चढ़ाव हो रहा है। विवाह सत्र के चलते मांग बनी हुई है। उन्होंने खरीदारी से पहले प्रतिदिन के भाव की जानकारी लेने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी है।

11 फरवरी को 24 कैरेट सोना 1,61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 13 फरवरी को घटकर 1,58,800 रुपये पर आ गया। 14 फरवरी को इसमें सुधार हुआ और भाव 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

22 कैरेट सोना 1,48,200 रुपये से गिरकर 1,46,000 रुपये तक पहुंचा और फिर बढ़कर 1,47,400 रुपये हो गया। 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने में भी इसी तरह गिरावट के बाद हल्की तेजी देखी गई।

गिन्नी के दाम 1,23,800 रुपये से घटकर 1,22,000 रुपये हुए और फिर 1,23,000 रुपये पर पहुंच गए। प्लेट के भाव भी गिरकर 1,58,400 रुपये हुए और बाद में 1,59,900 रुपये दर्ज किए गए।

चांदी 272 रुपये प्रति ग्राम से घटकर 255 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई और अंतिम दो दिनों में इसी स्तर पर बनी रही। चांदी का सिक्का 3,300 रुपये से घटकर 3,100 रुपये पर पहुंच गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470884