search

गुरदासपुर में दो गाड़ियों की भिड़ंत; तेज रफ्तार का कहर, इनोवा व ब्लैरो की टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

deltin33 4 hour(s) ago views 921
  

टी-पॉइंट पर तेज रफ्तार बलैरो कार ने इनोवा को टक्कर मार दी।



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। थाना बहरामपुर के अधीन आते क्षेत्र में मुन्नणांवाली टी प्वाइंट पर एक इनोवा और ब्लैरो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दोदवां निवासी जगदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी इनोवा गाड़ी लेकर दोदवां से दीनानगर की ओर जा रहे थे। जब वह मुन्नणांवाली टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो गांव मुन्नणांवाली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक ब्लैरो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में आउटसोर्स पर काम कर रहे चौकीदार होंगे पक्के, हाईकोर्ट का आदेश, पिछले सेवा लाभ भी मिलेंगे
टी-पॉइंट पर तेजी से आई ब्लैरो कार

शिकायतकर्ता के अनुसार ब्लैरो गाड़ी को दिलबाग सिंह उर्फ टोनी निवासी गांव मुन्नणांवाली चला रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लैरो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और कोई गंभीर चोट नहीं आई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।  

यह भी पढ़ें- Atishi Controversy: दिल्ली विधानसभा का सख्त रुख, पंजाब के शीर्ष अफसरों को 20 फरवरी तक लिखित जवाब का अल्टीमेटम
पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

थाना बहरामपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि टी प्वाइंट और चौराहों पर अक्सर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर या चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470962