search

हिमाचल के किन्नौर में दिल दहला देने वाला हादसा, कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 4 की मौत

Chikheang 1 hour(s) ago views 163
  

किन्नौर के निचार में गहरी खाई में गिरी कार। जागरण  



समर नेगी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिला के निचार उपमंडल के तहत जानी लिंक रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

एचपी 26बी 8999 नंबर की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे ढलान से नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई व एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है।  
लोगों ने तुरंत छेड़ा बचाव अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
तीन मृतक एक ही गांव के थे निवासी

हादसे में 19 वर्षीय हिमेश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, 42 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, 47 वर्षीय सुषमा पत्नी रोशन लाल निवासी गांव ग्रांगे, तहसील निचार, जिला किन्नौर, 30 वर्षीय इंद्र लाल पुत्र हरि लाल निवासी गांम जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई।

इसके अलावा 32 वर्षीय विद्या कृष्ण पुत्र हरि लाल गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर उपचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, 29 अफसरों की डीपीसी पूरी; जारी होगी पदोन्नति सूची  

यह भी पढ़ें: हिमाचल में शगुन के पैसों के लिए सास और बहू में हुआ विवाद, डांटने पर निगल लिया जहर तो पति ने पेट्रोल छिड़क लगा दी आग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161523