search

इस अरबपति के पास भारत की सबसे महंगी यॉट, लग्जरी का नहीं जवाब; कीमत ₹11320000000

LHC0088 1 hour(s) ago views 602
  

लक्ष्मी मित्तल के पास है सबसे महंगी यॉट



नई दिल्ली। दुनिया भर में जितने अरबपति हैं, उनमें से अधिकतर अपने अनोखे और महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कुछ लोग शानदार घर के लिए तो कुछ महंगे प्राइवेट जेट के लिए फेमस हैं। वहीं कुछ अरबपति फैंसी यॉट का शौक रखते हैं। भारत में भी, मुकेश अंबानी और गौतम सिंघानिया समे कई अरबपतियों के पास यॉट है। मगर क्या आपको मालूम है कि भारत में सबसे महंगी यॉट किस अरबपति कारोबारी के पास है? अगर नहीं, तो आइए हम बताते हैं।
किस अरबपति के पास है सबसे महंगी यॉट?

बता दें कि भारत में सबसे महंगी यॉट लक्ष्मी मित्तल के पास है। मित्तल प्रोडक्शन के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी स्टील और माइनिंग कंपनियों में से एक आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन हैं। कंपनी लगभग 62.4 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाती है और मित्तल की पर्सनल नेटवर्थ लगभग 29.7 अरब डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 2.69 लाख करोड़ रुपये बनते हैं।
क्या है यॉट का नाम और कीमत?

मित्तल के पास जो लग्जरी यॉट है, उसका नाम अमेवी (Amevi) है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2007 में मशहूर इंटीरियर डिजाइनर अल्बर्टो पिंटो ने डिजाइन किया था। वहीं इस यॉट को इटली के जाने-माने यॉट डिजाइन स्टूडियो नुवोलारी लेनार्ड ने बनाया था।
अब बात करते हैं इसकी कीमत की। इस यॉट की कीमत लगभग 12.5 करोड़ डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 1132 करोड़ रुपये बनते हैं।
ये हैं यॉट में लग्जरी सुविधाएं

  • एक गर्म स्विमिंग पूल
  • शानदार नजारों वाला एक बड़ा स्काई लाउंज
  • एक प्राइवेट सिनेमा हॉल
  • कंफर्ट के लिए एक मसाज रूम
  • एक पूल टेबल एरिया
  • यहां तक कि एक हेलीपैड भी, जहां हेलीकॉप्टर उतर सकता है

कितनी लंबी है अमेवी?

262 फीट लंबी अमेवी यॉट में 8 VIP सुइट्स हैं, जिनमें लगभग 16 मेहमान ठहर सकते हैं। इसमें 10 केबिन में 22 क्रू मेंबर्स के लिए भी जगह है। साथ ही अमेवी में ट्विन डीजल MTU 16V 595 TE70 इंजन लगे हैं, जो 16-सिलेंडर इंजन हैं। यह 14 नॉट्स (लगभग 26 km/h) की स्पीड से क्रूज कर सकता है, जो इसे न सिर्फ लग्जरी, बल्कि पावरफुल भी बनाता है।

ये भी पढ़ें - दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर, आसमान छूती इमारतों से इतनी ज्यादा है एंटीलिया की वैल्यू
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159669