search

अमरोहा में मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों के जत्थे पर किया पथराव, सिपाही समेत 5 लोग घायल; इलाके में तनाव

deltin33 1 hour(s) ago views 324
  

अमरोहा में पथराव के बाद घायल कांवड़िये को ले जाते स्वजन



जागरण संवाददाता, अमरोहा। कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटे शिवभक्तों के साथ मुस्लिम युवकों की कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया।  

इससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव हुआ। घटना में सिपाही समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना से हिंदू पक्ष के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा की है। यहां कैलसा बाईपास पर शिव मंदिर है। मोहल्ले के लोगों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था। शनिवार शाम वह कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंचे तथा शिव मंदिर पर रुके हुए थे। यहां डीजे की धुन पर कांवड़िये नाच-गाना कर रहे थे। आरोप है कि मंदिर से करीब 100 मीटर दूर मुस्लिम समुदाय के युवक रास्ते में खड़े होकर जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे।

आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। लिहाजा कांवड़ियों में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया। साथ ही मुस्लिम युवकों को समझकर वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जिस समय मुस्लिम युवक केक काट रहे थे, इस दौरान उनकी संख्या सिर्फ सात थी, लेकिन कहासुनी होने के बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।

उसके बाद सभी ने मिलकर मंदिर पर मौजूद शिव भक्तों पर पथराव कर दिया। फिर दोनों तरफ से पथराव हुआ। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस की टीम आ गई। आरोप है कि इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस के सामने ही हंगामा करते रहे और कांवड़ियों के साथ मारपीट शुरू तथा पुलिस जमकर पथराव किया।

इस दौरान लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे सिपाही शोएब रजा खान सिर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गए। जबकि विद्या देवी व शिखर समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। नगर कोतवाली पुलिस भी आ गई तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी भी कब्जे में ली है।

वहीं घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शिव भक्तों व कांवड़ों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। सीओ अभिषेक यादव के साथ ही देहात थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपितों की शिनाख्त की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामला शांत है।

यह भी पढ़ें- अमन से शादी और अब हरिद्वार से गंगाजल!: संभल की तमन्ना ने पेश की मिसाल, भारी सुरक्षा के बीच पहुंचीं अपने गांव
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471150