search

हिमाचल के नड्डी में एशिया के सबसे लंबे जिपलाइन प्रोजेक्ट के लिए कदमताल शुरू, चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनेंगे

Chikheang 3 hour(s) ago views 921
  

धर्मशाला के नड्डी में जिपलाइन का निर्माण किया जाएगा। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में नड्डी में एशिया का सबसे लंबा जिपलाइन प्रोजेक्ट बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नड्डी में 1.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छैनी से गतडी 1.6 किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार व केवल सिंह पठानिया की पत्नी सुनंदा पठानिया भी उपस्थित रहीं।  
चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनेंगे

इसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर होगी, जिसमें चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनाए जाएंगे। यह परियोजना पीपीपी मोड में रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन द्वारा स्थापित की जाएगी। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपये होगी जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।  
अधिकारियों को निर्देश

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी पंचायतों का समग्र विकास किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए सड़क निर्माण शीघ्र करने का आदेश दिया। शाहपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने दो महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट जनरल अनूप रतन, विनय धीमान, देश राज, अमित शर्मा, लोक निर्माण विभाग व कृषि विभाग के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी धर्मशाला भरत जरियाल, संजीव गांधी व क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।



यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग से जुड़ी सैलरी और बेनिफिट जानने का लालच देकर ठगी, केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: RDG बंद होने से प्रदेश की राजनीति में हलचल, वित्तीय संकट के बीच ये 5 मुद्दे गरमाएंगे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162143