search

पलवल में जीजा पर अपहरण और बलात्कार का आरोप, तीन महीने बाद चंगुल से छूटी पीड़िता

cy520520 1 hour(s) ago views 193
  

पलवल में युवती के जीजा ने उसे बंधक बनाकर बलात्कार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पलवल। उटावड थाना अंतर्गत महिला ने अपने ही जीजा पर अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने उसे तीन महीने तक अलग-अलग शहरों में छिपाकर रखा और इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई है।

उटावड थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है और अक्सर बाहर रहता है। करीब तीन महीने पहले उसका जीजा उनके घर आया और मकान बनवाने में मदद करने का झांसा देकर उसे स्कार्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गया।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे पिनगवां स्थित अपने मकान में ले गया, जहां उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- पलवल के छांयसा में हेपेटाइटिस का कहर, 15 दिनों में कई मौतें; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसके बाद आरोपित उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर राजस्थान के मंदापुर और चौपानकी जैसी अनजान जगहों पर ले गया और किराये के कमरों में बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया।
पीड़िता को चंडीगढ़ भी ले गया था आरोपी

शिकायत के अनुसार, आरोपित पीड़िता को चंडीगढ़ भी ले गया, जहां डरा-धमाकर उसके अंगूठे कोरे कागजों पर लगवाए गए। अंत में जब आरोपित उसे अपने गांव लेकर आया, तो पीड़िता ने आरोपित की पत्नी को सारा सच बताया।

इसके बाद आरोपित और उसकी पत्नी ने मिलकर पीड़िता को कमरे में बंद किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

पीड़िता ने बताया कि इस ढाई-तीन महीने की प्रताड़ना के दौरान वह दो माह की गर्भवती हो गई है। बीती आठ फरवरी को वह मौका पाकर आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही और अपने परिवार के पास पहुँची। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें- पलवल में घर में घुसकर परिवार पर हमला, पांच सदस्य घायल; 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157858