search

बाइक पर स्टंट करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होने पर देहरादून में पुलिस ने वाहन को किया सीज

deltin33 1 hour(s) ago views 973
  

डाकपत्थर बैराज पर स्टंट करता बाइक सवार। नागरिक



जागरण संवाददाता, विकासनगर। डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में एक युवक को बाइक पर स्टंट करना महंगा पड़ा। डाकपत्थर चौकी की पुलिस ने स्टंट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर बाइक सवार की तलाश की और उसे ढूंढकर उसकी बाइक सीज कर दी।

पुलिस के अनुसार डाकपत्थर बैराज पर इस तरह का स्टंट करना युवक के लिए खतरनाक साबित हो सकता था, क्योंकि एक ओर बैराज है और दूसरी ओर शक्तिनहर पावर चैनल।

यदि संतुलन बिगड़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज संदीप पंवार ने बताया कि बाइक सवार फरदीन छोटा रामपुर का निवासी है। वीडियो पुराना है, लेकिन इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया था।
किशोरी से छेड़छाड़ मामले में दो युवक गिरफ्तार

विकासनगर। थाना सेलाकुई की पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

थाना सेलाकुई में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि दोनों आरोपितों नेउनकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। जब इसके बारे में आरोपितों के स्वजन से बात की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सेलाकुई की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपितों की पहचान ऋषभ उर्फ अभिषेक और शुभम निवासीगण ग्राम मिसरासपट्टी पोस्ट बिधोली थाना मसूरी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में नशे में बाइक से चिकित्सा अधीक्षक हरभजन को मारी टक्कर, आरोपित चालक हिरासत में
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471417