search
 Forgot password?
 Register now
search

पश्चिम बंगाल में हुई दुष्कर्म की घटना पर क्या बोलीं डिंपल यादव? सरकार को घेरा, महिलाओं के अपराध पर जताई चिंता

LHC0088 2025-10-14 16:07:45 views 1112
  

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव व अन्य सपा नेता।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सपा प्रमुख की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सोमवार की शाम नगर के कचहरी रोड स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंची। यहां उन्होंने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। इसके बाद वह सैफई के लिए रवाना हो गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सांसद ने आवास पर पहुंच पूर्व विधायक का जाना हाल



मैनपुरी सदर से दो बार विधायक रहे राजकुमार उर्फ राजू यादव कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। चोट लगने के कारण उनके पैर के घुटने का आपरेशन हुआ है। जानकारी मिलने के बाद सोमवार की शाम सांसद डिंपल यादव उनके आवास पर पहुंची। जहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता की।

पश्चिम बंगाल में हुई दुष्कर्म की घटना के सवाल पर सांसद ने कहा कि जिस तरह से पूरे भारत देश में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहें, ये दुखद बात है। सरकार इसके लिए कड़े कानून बनाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

  
बिहार चुनाव पर कही ये बात

  

  

बिहार चुनाव को लेकर सांसद ने कहा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों में खींचातानी होती है। मैनपुरी पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसपी से वार्ता की जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के रवैये की जानकारी के बाद भी सरकार ने एक बार भी संसद के अंदर चीन का नाम नहीं लिया और कोई बात स्वीकार नहीं की। उल्टा हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चीन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करना सेना का मनोबल गिराने जैसा काम हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर विफल साबित हो रही है।

  
ये रहे मौजूद

  

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति मैसी, रामनारायण बाथम, वंदना यादव, सुखवीर सिंह यादव, मनीष यादव, रामू गुप्ता, देवेंद्र सिंह यादव, ऋषिराज यादव, नदीम इलाही आदि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com