search

हिसार कृषि प्रदर्शनी में हाइड्रोजन ड्रोन का लॉन्च, 320 कंपनियों ने किसानों को दी नई तकनीक की जानकारी

deltin33 2 hour(s) ago views 861
  

हिसार में कृषि प्रदर्शनी मेले में 320 कंपनिया पहुंची, हाइड्रोजन ड्रोन लॉन्च। एआई जेनरेटेड इमेज। (सोर्स- Gemini)



जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार में सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) में तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का शनिवार से शुभारंभ हुआ। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने रिबन काटकर शुभारंभ किया।

टीटीसी के निदेशक डा. मुकेश जैन व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में हाइड्रोजन से उड़ने वाले ड्रोन को लांच किया गया। मुख्य अतिथि ने इस ड्रोन को किसानों के लिए उपयोगी बताया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, सुभाष बराला व अन्य अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि आज का युग मशीनरी का युग है। इस कृषि मेले में किसानों के लिए खेती से संबंधित विभिन्न जानकारियां है। जिसे वे करीब से देख व समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले में अधिक-से-अधिक संख्या में किसानों को आना चाहिए और अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहिए।

टीटीसी निदेशक ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाकर प्रदेश के विकास में योगदान देते रहें। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से भी करीब 35 हजार किसान पहले दिन पहुंचे। मेले में करीब 320 कंपनियों ने स्टाल्स लगाई थी।

मेले में किसानों ने कृषि संबंधित लोन की सुविधा, खेती मशीनरी, मिट्टी की गुणवत्ता और खेती की अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके समाधान, विशेष छूट व सब्सिडी का प्रविधान, उन्नत बीज, कीटनाशक व उर्वरक, नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों की जानकारी के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाऊस, पंप व सोलर तकनीक की जानकारी भी हासिल की। किसान कैसे कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार करें, इस बारे में नई तकनीकों से रूबरू करवाया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471447