search

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद RLM से दिया था इस्तीफा, अब कांग्रेस में शामिल होंगे जितेंद्र नाथ

Chikheang 3 hour(s) ago views 595
  

कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे जितेंद्र नाथ। (जागरण)



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। जिले की राजनीति में विशिष्ट पहचान रखने वाले जितेंद्र नाथ कल (मंगलवार) को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

रविवार को शेखपुरा में प्रेस वार्ता करके इसकी घोषणा करते हुए नाथ ने बताया कि कल पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा से इस्तीफा देने वाले जितेंद्र नाथ 1966 में सीपीआई के छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

इसके बाद सीपीआई के जिला सचिव तथा राज्य सचिव मंडल में रहने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, जदयू तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा में रहकर राजनीति की। अपने इस निर्णय को लेकर जितेंद्र नाथ ने बताया अपने सहयोगियों और समर्थकों की राय के बाद यह निर्णय लिया है।

उन्होने कहा कि मेरी राजनीति का लक्ष्य सांसद-विधायक बनना नहीं, बल्कि देश और समाज को बचाना रहा है। उन्होंने कहा आज देश की जो स्थिति है, वह कहीं से भी आशाजनक नहीं कही जा सकती है। भारत विश्व में सबसे अधिक युवा देश माना जाता है, जहां 55 प्रतिशत से अधिक आबादी युवाओं की है।

मगर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में राहुल कुमार, गुरु जी मुखिया, विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, पप्पू अरज मंडल, दानी प्रसाद, राज कुमारी महतो, चंद्रिका दास सहित समूचे जिले से जुटे उनके समर्थक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस को मिली मजबूती, कई सोशल वर्करों ने थामा पार्टी का दामन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162266