search

India vs Pakistan: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में चलता है भारतीय टीम का सिक्‍का, पाकिस्‍तान के आंकड़े भी देख लीजिए

Chikheang 3 hour(s) ago views 1011
  

टकराने को तैयार हैं दोनों टीम।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के ग्रुप स्‍टेज में जिस मैच पर सबसे ज्‍यादा चर्चा हुई, वह अब से कुछ ही देर में होने जा रहा है। भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम आज शाम 7 बजे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टकराएंगी। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा। आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्‍तान का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड कैसा है?
भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया का प्रेमदासा स्‍टेडियम में सिक्‍का चलता है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 11 में जीत मिली है। वहीं 4 मुकबलों में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। इस ग्राउंड पर भारत को 3 बार श्रीलंका और 1 बार ऑस्‍ट्रेलिया ने हराया है।

30 सितंबर 2012 को भारत-पाकिस्‍तान टीम इस मैदान पर टकराई थीं, तब बाजी भारत ने मारी थी। मैन इन ब्‍ल्‍यू ने मैन इन ग्रीन को 8 विकेट से शिकस्‍त दी थी। पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए थे। 129 रनों के टारगेट को महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर ही चेज कर लिया था। विराट कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे।
पाकिस्‍तान टीम का रिकॉर्ड

दूसरी ओर पाकिस्‍तान की बात करें तो प्रेमदासा स्‍टेडियम में उनका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड काफी खराब है। 2009 से 2025 तक पाकिस्‍तान टीम ने इस ग्राउंड पर 7 मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्‍तान को 5 मैच में जीत मिली है। 2 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका और भारत ने इस ग्राउंड पर पाकिस्‍तान को 1-1 बार शिकस्‍त दी है।
दोनों टीमों का प्रदर्शन

टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत और पाकिस्‍तान टीम अब तक विजयी रथ पर सवार हैं। दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं और इनमें जीत दर्ज की। ऐसे में आज एक टीम को हार मिल सकती है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्‍तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से और अमेरिका को 32 रन से हराया। वहीं भारत ने अमेरिका को 29 रन से और नामीबिया को 93 रन से पराजित किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: प्रेमदासा स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम ने फैंस को दी राहत, बारिश रुकने के इतने मिनट बाद शुरू हो जाएगा मैच

यह भी पढ़ें- IND W A vs PAK W A: मेंस से पहले विमंस टीम ने पाकिस्‍तान को चटाई धूल, एकतरफा मुकाबले में बुरी तरह रौंद दिया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162266