search

अमरोहा में कल सुभासपा की महारैली, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर करेंगे संबोधित

Chikheang 2025-12-14 01:07:29 views 991
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महारैली होगी। जिसको संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर संबोधित करेंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम प्रशासन को प्राप्त हो गया है।

इधर पदाधिकारियों ने महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया है।

प्रशासन को मिले कार्यक्रम के तहत सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार की दोपहर एक बजे श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी तेलीपुरा के मैदान पर पहुंचेंगे और महारैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे कैलसा गांव में सुरेंद्र सिंह के आवास पर उनका स्वागत होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संगठन की महारैली को लेकर पदाधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया और कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने की अपील की। व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल शनिवार को ही जनपद पहुंचे और उन्होंने महारैली स्थल का निरीक्षण कर मंच, पंडाल, कार्यकर्ताओं के बैठने, पार्किंग व अन्य सुरक्षा इंतजामों को परखा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी, मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर, सुमित चौधरी, जानी अभिनव अग्रवाल, नीतू, शोभित, प्रज्ञा, आदेश अमरोहवी, रितिक, विवेक, जसवीर सिंह, समरपाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953