search

सीधी में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियार से रेता गला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

deltin33 3 hour(s) ago views 544
  

पुजारी की निर्मम हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि इन्द्रभान द्विवेदी रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए घर से मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कुसमी तहसील रोड पर उन पर अचानक हमला कर दिया गया।
चंद पलों में हुई वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं सके। गंभीर रूप से घायल पुजारी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोप से घिरे उत्तम स्वामी ने जबलपुर में कथा से बनाई दूरी, व्यासपीठ पर नहीं पहुंचे

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
आरोपी हिरासत में

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय लाला केवट पर हत्या का आरोप है। वारदात के तुरंत बाद ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित कारणों व्यक्तिगत विवाद से लेकर अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
क्षेत्र में तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

इन्द्रभान द्विवेदी लंबे समय से मंदिर में सेवा दे रहे थे और क्षेत्र में सम्मानित धार्मिक व्यक्तित्व माने जाते थे। उनकी हत्या से ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुसमी थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी द्वारा आदिवासी की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है, जिसका मामला तहसील न्यायालय में लंबित है। उनकी मांग है कि आरोपी का मकान ध्वस्त किया जाए, तभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़े।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471519