search

टीम इंडिया की जीत के लिए संगम नगरी में विशेष महा रूद्राभिषेक, टी-20 वर्ल्ड कप में आज है पाक से महा मुकाबला

cy520520 2 hour(s) ago views 395
  

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के लिए पूजन करते शांडिल्य जी महाराज व वेदपाठी बटुक। सौजन्य : स्वयं



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महा मुकाबला होने जा रहा है। आज रविवार को अब से कुछ घंटे बाद भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम से होगा। इस मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। संगम नगरी में भी भारतीय टीम की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया।
आठवीं बार जीत की कामना

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक सात बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर पूरे देश में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजन-अर्चन और ईश्वर से कामना की जा रही है।
शांडिल्य जी महाराज ने किया विशेष अनुष्ठान

इसी क्रम में प्रयागराज में शृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया। इस दौरान पोस्टर, तिरंगा हाथों में लेकर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की गई। क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रयागराज में करोड़ों रुपये का सट्टा लगा, सटोरियों को बुकी दे रहे कई तरह का आफर

यह भी पढ़ें- होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157981