search

शहीद संतोष कुमार के परिवार को सरकारी नौकरी और 1 एकड़ जमीन देगी सरकार, डिप्टी सीएम ने किया एलान

LHC0088 2 hour(s) ago views 606
  

बलिदानी सूबेदार संतोष कुमार के स्मारक का हुआ अनावरण। (जागरण)



संवाद सूत्र, परैया। बलिदानियों के सपनों को पूरा करना सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पिता भी सैनिक थे। उन्होंने तीन युद्ध लड़ा है। तब राजनीति में आये। आज बलिदानी परिवार के प्रत्येक सपना को हमारी सरकार पूरी करेगी। इसमें कहीं पीछे हटने की बात नहीं है। जहां तक नौकरी का सवाल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके मैं इस पर काम करूंगा।

मैं यह जरूर स्पष्ट करता हूं कि उनके परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी। बलिदानी के स्वजनों को गांव में हम लोग जमीन देते हैं। यहां पर जिलाधिकारी साथ में है। यह समीक्षा कर ले कि इलाके में एक एकड़ जमीन जहां उपलब्ध हो तो उनकी पत्नी कनक को जीवन यापन के लिए सरकार अपनी तरफ से देने का काम करेगी।

उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रखंड के अमोखर में स्मारक से प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा। इसके पहले उपमुख्यमंत्री द्वारा बलिदानी सूबेदार संतोष कुमार के स्मारक का अनावरण करते हुए आदम का प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बलिदानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी को हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त कराया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यों के पूर्णता हेतु सभी को विश्वास दिलाया। ज्ञात हो कि अमोखर में शहीद सूबेदार संतोष कुमार की प्रथम पुण्यतिथि समारोह रविवार को आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में गुरुआ विधायक डा. उपेंद्र प्रसाद, टिकारी विधायक अजय कुमार, विधान परिषद सदस्य कुमुद वर्मा, अतिपिछडा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, मुखिया सुनिल कुमार, भाजपा नेता विनोद सिह दांगी, मनोज कुमार सिन्हा, दिवाकर कुमार, आकाश दयाल, युवा जदयु प्रखंड अध्यक्ष गीतेश दांगी आदि मौजूद रहे।

बलिदानी की पत्नी कनक व पिता अभिमन्यु प्रसाद ने परैया स्टेशन का नाम बलिदानी संतोष के नाम पर रखने की मांग रखी है। उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार कर आगे रखने की बात कही। होमगार्ड व दलपतियों ने अपना मांग पत्र दिया। पूरी समीक्षा करके विभाग को निर्देशित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- बिहार में फिर से गुलजार होंगी चीनी मिलें, 66 हजार एकड़ जल जमाव वाली जमीन पर होगी गन्ने की खेती
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160358