search

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को लगा झटका, नसीम खान ने थामा सपा का दामन

deltin33 1 hour(s) ago views 689
  

कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव से हाथ मिलाते नसीम खान। सौ. स्वयं



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांग्रेस नेता नसीम खान ने 18 वर्ष तक कांग्रेस का झंड़ा थामने के बाद पार्टी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे के साथ गत दिनों पार्टी को अलविदा कह दिया था।

रविवार को उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा का दामन थामकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नसीम खान ने बताया कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए कई संघर्ष किए।

पार्टी और समाज के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें कई बार गंभीर धाराओं में मुकदमों में जेल जाना पड़ा। समाजवादी पार्टी में शामिल होकर वे गाजियाबाद जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के दिशा-निर्देशन में अनुशासित सिपाही की तरह कार्य करेंगे। सपा की पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) विचारधारा को मजबूत करेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471606