search

कानपुर CSA में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष... 4 लोग घायल, दो के सिर फटे

LHC0088 Yesterday 22:57 views 482
  

सीएसए परिसर में छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद मैदान में खड़ी मोटर साइकिलें।  



जागरण संवाददाता, कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार रात को करीब 11.50 बजे दो छात्रगुटों के बीच में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) व पीएचडी शोधार्थी के बीच हुई।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रात में परिसर में एकत्र छात्र हाथों में लाठी-डंडे लिए जबकि एक छात्र का सिर फटा है। नवाबगंज पुलिस ने छात्रों को शांत कराया और घायलों छात्रों को एलएलआर (हैलट) अस्पताल में इलाज के लिए ले गई।

सोमवार को सीएसए प्रशासन की जांच कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। झगड़ा चेहरे पर मोटरसाइकिल की लाइट पड़ने को लेकर हुआ। बताते हैं कि एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास में रहने वाले एबीएम के कुछ छात्र अपने एक साथी को छोड़ने के लिए वरूणा छात्रावास गए थे। वरूणा छात्रावास गेट पर कुछ पीएचडी शोधार्थी खड़े थे।

पीएचडी शोधार्थी की आंखों में लाइट पड़ी तो उन्होंने बंद करने को कहा, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पीएचडी शोधार्थी लाठी-डंडे लेकर छात्रावास से बाहर आ गए और एबीएम छात्रों को पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट में एबीएम के दो छात्रों देवांश और एश्वर्य का सिर फट गया, जबकि पीएचडी शोधार्थियों को भी चोट लगी है। घटना के बाद सीएसए के गार्ड मौके पर पहुंचे थे पर उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश तक नहीं की। सीएसए के डीन स्टू़डेंट वेलफेयर डा.मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को कमेटी इस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

वहीं नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रात को विश्वविद्यालय के छात्रों में मारपीट हुई थी। हालांकि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160387