LHC0088 • Yesterday 23:56 • views 380
पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद ट्रांस हिंडन में लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टी 20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत की पाकिस्तान पर 61 रन की शानदार जीत के बाद ट्रांस हिंडन में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। पाकिस्तान को हराकर भारत ग्रुप आठ में पहुंच गया है। भारत की जीत के बाद जगह-जगह आतिशबाजी हुई। हाईवोल्टेज मैच के लिए ट्रांस हिंडन में क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह रहा। घर पर परिवार संग लोगों ने मैच देखा।
भारत की बल्लेबाजी के दौरान हर चौके-छक्के लगने पर लोग उत्साह में तालियां बजाईं। विकेट गिरने पर मायूस हुए। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की लोग घरों से बाहर निकल आए। क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। लोग में तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया।
इंदिरापुरम की सुपरटेक आइकन सोसायटी के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि टी 20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी व उसके बाद गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को भारत ने एकतरफा अंदाज में हरा दिया। सचिन ने बताया कि पहले ईशान किशान की बल्लेबाजी ने ही मैच को एकतरफा कर दिया। अनूप चौहान ने बताया कि बल्लेबाजी के साथ ही भारत की गेंदबाजी भी शानदार रही।
भारत की जीत से इंदिरापुरम की एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी की शिप्रा राय ने बताया कि घर में परिवार संग मैच देखा। इस दौरान पड़ोसी भी आ गए। उनके आने के बाद मैच का आनंद और बढ़ गया। भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्के लगने पर व उसके बाद जब पाकिस्तान के विकेट गिर रहे थे तो उत्साह चरम पर पहुंच गया।
हैबिटेट सेंटर मॉल में बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने लिया मैच का आनंद
इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर माल में लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। माल प्रतिनिधि सुमित शर्मा ने बताया कि बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने भारत पाकिस्तान मैच का आनंद लिया। इस दौरान लोगाें मों खासा उत्साह रहा। भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्के लगाने पर तालियां बजती रहीं।
यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण \“खराब\“ श्रेणी में बरकरार, आनेवाले दिनों में कैसी रहेगी स्थिति? |
|