मुठभेड़ स्थल।
जागरण संवाददाता, हाथरस। पुलिस ने फौजी अखिलेश की हत्या के मामले में एक वांछित आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त हेमंत को विसावर विधिपुर बंबा की तरफ हुई पुलिस मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में पकड़ा गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अखिलेश हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहे थे। चंद्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे अखिलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में हुई रंजिश बताया गया था।
पुलिस ने 10 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
इस मामले में 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सात फरवरी को बौबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद नौ फरवरी को हरियाणा पुलिस ने घटना में शामिल कमलकांत और विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने पांच टीमों का गठन किया था और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मृतक के स्वजन ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल
मृतक के स्वजन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। सोमवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपित हेमंत विसावर विधिपुर बंबा की तरफ है। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हेमंत के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीओ सादाबाद सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हाथरस फौजी हत्याकांड: मुख्य आरोपी विक्रम व केके पंडित हरियाणा से गिरफ्तार, प्रेम विवाह था रंजिश का कारण
यह भी पढ़ें- हाथरस में दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया था फौजी, फरार आठ आरोपित एसटीएफ की रडार पर
यह भी पढ़ें- हाथरस आर्मी जवान अखिलेश हत्याकांड: पत्नी निधि ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस जांच पर उठे सवाल |
|