search

सारण के छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा का दरवाजा खुला, DCCS में एडमिशन शुरू; 18वें बैच में 140 सीटें

deltin33 1 hour(s) ago views 184
  

सारण के छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा का दरवाजा खुला (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, छपरा। सारण के युवाओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। जिला स्कूल परिसर स्थित जिला कम्प्यूटर केन्द्र सोसाइटी (डीसीसीएस), सारण में वर्ष 2026 के प्रथम (18वें) बैच के लिए मूलभूत कम्प्यूटर शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पाठ्यक्रम कुल 19 माह का होगा। इसमें जिले के कुल 140 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र और एससी-एसटी को प्राथमिकता:

डीसीसीएस प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नामांकन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे जिले के उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जो संसाधनों की कमी के कारण तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
28 फरवरी तक नामांकन की अंतिम तिथि:

इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 फरवरी तक नामांकन करा सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया कार्यालय अवधि में होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच जिला स्कूल परिसर स्थित डीसीसीएस कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन करना होगा।
नामांकन को लेकर न्यूनतम योग्यता इंटर पास:

नामांकन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। यानी केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर ली है।
दस्तावेज एवं शुल्क 1150 रुपये:

नामांकन के समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति, पहचान-पत्र तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं, नामांकन शुल्क के रूप में 1150 (एक हजार एक सौ पचास रुपये) निर्धारित किया गया है, जो आवेदन के दौरान जमा करना होगा।
रोजगार की दिशा में उपयोगी पहल:

जानकारों के अनुसार, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का यह पाठ्यक्रम छात्रों को डिजिटल दक्षता देने के साथ-साथ रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूत करेगा। खासकर छपरा शहर और ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण भविष्य की तैयारी में उपयोगी साबित हो सकता है।
छात्र समय रहते करें आवेदन:

डीसीसीएस की ओर से विद्यार्थियों से अपील की गई है कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते कार्यालय पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें- बिहार महिला रोजगार योजना: सारण की 83 हजार महिलाओं को मिली पहली किस्त, खाते में आए 10-10 हजार रुपये

यह भी पढ़ें- सोनपुर में हरित क्षेत्रीय हवाई अड्डे की रफ्तार तेज: डीपीआर के लिए निविदा जारी, देश के बड़े एयरपोर्ट की ओर कदम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471908