search

स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्‍मोत्‍सव पर सत्य संकल्प योग केंद्र में आगमानंद ने कहा- मैं आपके साथ हूं

cy520520 1 hour(s) ago views 365
  

भागलपुर में सत्य संकल्प योग केंद्र द्वारा संचाल‍ित येागकेंद्र का शुभारंभ क‍िया गया।  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक स्थित माया लोक परिसर में सत्य संकल्प योग केंद्र की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्‍वामी आगमानंद जी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, नगर विधायक रोहित पांडेय और केंद्र के संस्थापक डा. सत्यजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आगमानंद जी महाराज ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाता है। ऐसे में योग ही वह माध्यम है जो मनुष्य को संतुलित, स्वस्थ और निरोग बनाता है। उन्होंने कहा कि सत्य संकल्प योग केंद्र की नई शाखा समाज के लिए एक सकारात्मक पहल है। उनका संदेश था: “योग करें, स्वस्थ रहें और निरोग जीवन अपनाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्‍मोत्‍सव के अवसर पर शाखा का उद्घाटन इसे और भी विशेष बनाता है। स्‍वामी आगमानंद ने कहा क‍ि मैं ऐसे सभी कार्यों की सराहना करता हूं, ज‍ो भारतीय संस्‍कृत‍ि के पोषक माने जाते हैं। इसमें योग महत्‍वपूर्ण है। मैं आपके साथ हूं।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन और अमूल्य विरासत है। नियमित योग अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ और सशक्त रहते हैं। उन्होंने नई शाखा का उद्घाटन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला बताया। नगर विधायक रोहित पांडे ने कहा कि क्षेत्र में योग केंद्र की स्थापना से लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उर्मिला की डायरी नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। संस्थापक डा. सत्यजीत मिश्रा ने बताया कि सत्य संकल्प योग केंद्र की पहली शाखा का शुभारंभ वर्ष 2013 में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के करकमलों से हुआ था। 14 साल बाद उन्हीं के हाथों नई शाखा का उद्घाटन होना गर्व और प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम का संचालन अज‍िता व पालोनी मजूमदार ने क‍िया।  

कार्यक्रम में मानस कोक‍िला कृष्‍णा म‍िश्रा, डा. आशा ओझा, श्वेता सुमन, मदन मोहन मिश्रा, नमन मिश्रा, रामकुमार मिश्र, गुड्डू पांडे, चंद्रशेखर पांडे, संजय पांडे, विधु मिश्रा, पप्पू चौधरी, सोनी पांडेय, अभ‍िनव स‍िंह, श्‍वेत कमल, द‍िलीप शास्‍त्री, बबलू राय, संजीब कुमार ट‍िपु, पृथ्‍वी, अजीत पाठक, आनंद मोहन, योगी व‍िनोद जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र में योग और स्वास्थ्य के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने, मानसिक और शारीरिक संतुलन स्थापित करने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी।

ब‍िहार योग व‍िद्यालय मुंगेर के परम आचार्य पद्म भुषण स्‍वामी न‍िरंजनानंद सरस्‍वती का जन्‍मोत्‍सव पर भजन सम्राट डा. ह‍िमांशु मोहन म‍िश्र दीपक जी ने भगवान गणेश की वंदना, मां दुर्गा की आराधना के अलावा जन्‍मोत्‍सव पर कई भजन गाए। कार्यक्रम में मानस कोक‍िला कृष्‍णा म‍िश्रा के भावपूर्ण प्रवचन से भी आह्लाद‍ित हो उठे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158406