search

गोरखपुर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेताया, कहा- सीएम ग्रिड फेज-2 की सड़कों के निर्माण में लाएं तेजी

cy520520 6 hour(s) ago views 1055
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत शहर में चल रहे फेज-2 और प्रस्तावित फेज-3 कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि सीएम ग्रिड परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि फेज तीन की सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी होने की संभावना है।

फेज-2 के अंतर्गत 53.68 करोड़ रुपये की लागत से कुल 4.40 किलोमीटर सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें कचहरी चौराहा से काली मंदिर तक 0.78 किमी, शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा तक, आंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा होते हुए ऐश्प्रा तिराहा तक तथा हरिओम नगर से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहाल तक कुल 2.37 किमी और शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा होते हुए विजय चौक से गणेश चौक तक 1.25 किमी सड़क शामिल है। इन मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, इंटरलाकिंग फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पूर्व प्रधान के बेटे ने की थी हर्ष फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार; DJ ऑपरेटर की हुई थी मौत

फेज-3 की सड़कों को मिली वित्तीय स्वीकृति
सीएम ग्रिड फेज-3 के अंतर्गत करीब 175.60 करोड़ रुपये की लागत से 5.10 किलोमीटर लंबी तीन प्रमुख सड़कों का कायाकल्प प्रस्तावित है। इसमें बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्टनगर तक तथा रैन बसेरा रोड से एनएच-28 तक का मार्ग शामिल है। मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि फेज-3 को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और शासन से शीघ्र आदेश जारी होने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158481