search

कानपुर में दुष्कर्म आरोपी अक्षत मेहरोत्रा का नहीं लगा सुराग, पीड़िता ने जताई विदेश भागने की आशंंका

Chikheang 1 hour(s) ago views 103
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। कोहना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुणे (महाराष्ट्र) गई पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं पीड़िता ने उसके विदेश भाग जाने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि पूर्व में वह विदेश जा चुका है।

कोहना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने 19 जनवरी को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि तीन साल पहले बमबल एप के माध्यम से विकास नगर के अक्षत मेहरोत्रा के संपर्क में आई थी।

युवती का कहना है कि 30 अगस्त 2023 को वह अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नवी मुंबई गई। आरोप है कि आठ सितंबर 2023 को पुणे स्थित होटल में तीन दिन तक अक्षत ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।

इसके बाद पिछले साल 30 दिसंबर से अक्षत ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। इस पर पीड़िता ने 19 जनवरी को अक्षत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपित की तलाश में पुणे गए विवेचक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपित जिन होटलों में रुका था वहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मोबाइल फोन बंद होने से लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556