search

सिवान की 80533 महिलाओं को सरकार का तोहफा, खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये

LHC0088 1 hour(s) ago views 190
  

जिला समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में महिलाएं। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, सिवान। सशक़्त महिला-समृद्ध बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में सोमवार को 10-10 हजार रुपये की प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जिले के 80 हजार 533 महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया गया।

इस दौरान प्रति महिला 10 हजार के हिसाब से 80 करोड़ 53 लाख 30 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। जिला समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बालेंदू नारायण पांडेय, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियां व जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इससे पूर्व तीन लाख 78 हजार 142 महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महिला 10 हजार रूपये के हिसाब से तीन अरब 78 करोड़ 14 लाख 20 हजार रूपये भेजी जा चुकी है।
महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त से महिलाएं लघु व्यवसाय, दुग्ध उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, पशुपालन अथवा अन्य स्वरोजगार गतिविधियों की शुरुआत कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि इससे जिले में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उद्यमिता प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस दौरान सफल लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें- बिहार में बिजली चोरी रोकने के लिए \“UP मॉडल\“ लागू, एप से होगी कड़ी निगरानी  

यह भी पढ़ें- होली पर यात्रियों को राहत, कटिहार से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160759