search

लखनऊ के दुबग्गा में तीन करोड़ की लागत से बनेगा नाला, जल्द मिलेगी लोगों को राहत

LHC0088 1 hour(s) ago views 925
  



संवाद सूत्र, काकोरी। दुबग्गा में अंधे की चौकी के पास बदहाल सड़क व जल भराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए करीब तीन करोड़ की लागत का नाला बनाया जाएगा। नाला निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। यह नाला करीब एक किमी लंबाई का बनेगा। नाला निर्माण के बाद लोक निर्माण विभाग बदहाल सड़क का निर्माण करेगा। बदहाल सड़क से यहाँ के लोग काफी समय से परेशान है। नगर निगम की तरफ इस नाला का के निर्माण का बजट पास हुआ है। जल्द ही लोगो को राहत मिलेगी।

लाल जी टंडन वार्ड के अंतर्गत हरदोई रोड पर स्थित अंधे की चौकी के पास कसमण्डी गाँव की तरफ जाने वाली सड़क लम्बे अरसे बदहाल व जर्जर है। जिसके दुरुस्ती करण के लिए कई बार विरोध प्रदर्शन भी ग्रामीणों ने किया है।

दरअसल, यहां पर जल निकासी के लिए नाला न होने से जल भराव होता है। जिससे सड़क खराब हो गई है ।यहां पर महिपत मऊ गांव व अंधे की चौकी के इलाके का जल भराव होता है। जल निकासी के लिये हरदोई रोड किनारे कच्चा नाला था जो बदहाल व कई जगह बन्द पड़ा था। नाला न होने से जल निकासी नही हो पाती है।

हरदोई रोड स्थित अक्सा कॉलोनी ,इज्जत नगर समेत कई अन्य कॉलोनी का भी पानी इसी नाला में आता है।इस नाला पर कई जगह अवैध कब्जा भी है। जिसको हटाने के लिये नगर निगम की तरफ से नोटिस भी जारी की गई है। नगर निगम की तरफ से एक किमी लंबे नाला के निर्माण के लिए 2 करोड़ 95 लाख का बजट पास हुआ है। अंधे की चौकी से दुबग्गा रोडवेज बस टर्मिनल तक नाला का निर्माण होगा। रोड वेज बस टर्मिनल की तरफ से नाला निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही करीब 50 हज़ार की आबादी को जल भराव व बदहाल सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।

पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब तीन करोड़ का टेंडर हुआ है। कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग जे ई नागेंद्र सिंह ने बताया कि जल निकासी के लिए नाला न होने से जल भराव होता है जिससे सड़क खराब हो जाती है। नाला का निर्माण पूर्ण होते ही सड़क निर्माण कराई जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160834