search

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित का मॉडल पेपर और अच्छे अंकों के लिए विशेषज्ञ शिक्षक के महत्वपूर्ण सुझाव

LHC0088 4 hour(s) ago views 58
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा 27 फरवरी को सुबह की पाली में होगी। जिले के एएस इंटर कालेज मवाना के सहायक अध्यापक निशिकांत शर्मा ने परीक्षा की बेहतर तैयारी एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए हाईस्कूल परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।  

  
गणित विषय को लेकर अनावश्यक भयभीत न हों

शिक्षक निशिकांत शर्मा का कहना है कि नियमित अभ्यास स्पष्ट अवधारणाएं और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती हैं। विशेष रूप से गणित विषय को लेकर विद्यार्थियों में अनावश्यक भय देखा जाता है। वास्तव में गणित कोई कठिन विषय नहीं है। बल्कि तार्किक सोच और निरंतर अभ्यास का परिणाम है l यदि परीक्षार्थी सही रणनीति अपनाएं तो वह इस विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सकते हैं।
मूलभूत अवधारणाएं स्पष्ट होनी चाहिए

गणित विषय की तैयारी की शुरुआत मूलभूत अवधारणाओं को स्पष्ट करने से होनी चाहिए। जब तक आधार, मजबूत नहीं होगा तब तक उच्च स्तर के प्रश्नों को हल करना चुनौती पूर्ण प्रतीत होगा। यह सब निरंतर अभ्यास से ही संभव है।
पहले सरल प्रश्नों को हल करें

गणित में भी समय प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा के दौरान पहले सरल प्रश्नों को हल करें, जिससे आत्मविश्वास बना रहे। कठिन प्रश्नों पर बाद में ध्यान दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए समय का उचित विभाजन सफलता में सहायक सिद्ध होता है। परीक्षार्थियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि गलती होना स्वाभाविक है। महत्वपूर्ण यह है कि आप अपनी त्रुटियों से सीखें और उन्हें दोहराने से बचें।
सटीकता, शुद्धता व गति के बीच बनाएं संतुलन

परीक्षा में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने का मूल मंत्र है। गणित का पेपर हल करते समय सटीकता, शुद्धता और गति के बीच संतुलन बनाना है। गणित में चिन्हों (प्लस-माइनस) का विशेष ध्यान रखना है। प्रश्न को स्टेप बाय स्टेप हल करते समय अंतिम उत्तर तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।
यहां से डाउनलोड करें हाईस्कूल गणित का मॉडल पेपर   Model Paper.pdf
पिछले सालों के प्रश्न पत्रों का करें अभ्यास

गणित में सभी अध्याय के सूत्रों की एक सूची बनाएं एवं रटने के बजाय अवधारणा को समझें। गणित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है। यदि परीक्षार्थी इसे बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर के रूप में स्वीकार करें तो सफलता निश्चित है। निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से हर परीक्षार्थी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकता है।
परीक्षा कक्ष में क्या करें

परीक्षा कक्ष में पहुंचकर अपना आत्मविश्वास बनाएं रखें। यह मानकर चलें कि आपकी तैयारी पर्याप्त है। सबसे पहले प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद प्रश्नों को हल करना शुरू करें। यदि कोई कठिन सवाल लगता है तो उसे छोड़ दें। पहले आसान प्रश्नों को गति बनाकर हल करते चलें। सबसे बाद में उस सवाल पर आएं। पूरा पेपर हल करने के बाद एक बार सभी सवालों के हल की जांच कर लें। कहीं कोई उत्तर गलत तो नहीं लिखा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160909