search

गाजियाबाद होटल में देह व्यापार का मामला, फरार निर्दोष कसाना समेत दो पर 25 हजार रुपये का इनाम

cy520520 Yesterday 20:56 views 1005
  

निर्दोष कसाना की फाइल फोटो।






जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 स्थित होटल सरोवर पोर्टको महागुन में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश होने के बाद देह व्यापार कराने वाले फरार आरोपित निर्दोष कसाना व सुमित की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में भी जुटी है।

जांच अधिकारी ने पुलिस बल के साथ होटल के जिन कमरों में देह व्यापार चलता था, उनका निरीक्षण किया और चार कमरों को सील करा दिया। पुलिस ने होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। इसके साथ ही होटल मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है।
10 फरवरी की रात हुई थी छापामारी

बता दें कि वैशाली स्थित होटल सरोवर पोर्टिको महागुन में पुलिस ने 10 फरवरी की रात सूचना पर छापामारी की थी। इस दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से देह व्यापार में शामिल 11 युवतियों को मुक्त कराया था। पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ व आपत्तिजनक सामान बरामद किया था।

इस दौरान पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर वैशाली के राहुल शर्मा, अलीगढ़ के कासिमपुर निवासी अंकित चौहान और अलीगढ़ के अकराबाद के सुनील को गिरफ्तार किया था। जबकि चार आरोपित लोनी रिस्तल का निर्दोष कसाना, सुमित, राहुल और अफजल फरार थे।

पूछताछ में पता चला कि देह व्यापार का पूरा धंधा प्रबंधक राहुल शर्मा चला रहा था। जबकि अंकित और सुनील उसका अनैतिक कारोबार में सहयोग करते थे। निर्दोष कसाना की शह पर यह पूरा मामला चल रहा था। वह क्षेत्र में कई क्लब चलाता है और एक बड़े माल का केयरटेकर भी है।

पुलिस ने मौके से मुक्त कराई गई सभी युवतियों को छोड़ दिया था। मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्वत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जबकि एसीपी साहिबाबाद मामले की जांच अधिकारी हैं। एसीपी साहिबाबाद ने होटल का निरीक्षण किया और देह व्यापार में शामिल चार कमरों को सील कराने के साथ ही होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रशासन से पत्राचार किया है।
दो आरोपितों की नहीं मिल सकी पूरी जानकारी

इनाम घोषित करने के लिए पुलिस द्वारा डोजियर भरा जाता है। इसमें आरोपित के साथ उसका पता समेत अन्य जानकारी दर्ज करनी होती हैं। निर्दोष कसाना व सुमित के संबंध में पुलिस को जानकारी मिल गई और इन पर इनाम घोषित हो गया। जबकि अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी जानकारी मिलने के बाद इनाम घोषित किया जाएगा।



मामले में फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। निर्दाेष कसाना व सुमित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसके समेत अन्य फरार अारोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान होटल के चार कमरों को सील किया गया है। होटल मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है।


-

निमिष पाटील, डीसीपी, ट्रांस हिंडन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652