search

रेलवे का तोहफा, 2 से 31 मार्च तक चलेगी टाटा-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल

cy520520 Yesterday 20:56 views 746
  

होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। होली में ट्रेनों की हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटा से कटिहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन 02 से 31 मार्च तक कुल 10 ट्रिप चलाने की निर्णय लिया है।

इस ट्रेन का मार्ग टाटा-धनबाद-चितरंजन, न्यू बरौनी-कटिहार के रास्ते होगा। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
टाटा से कटिहार होली स्पेशल 02 मार्च से 30 मार्च तक कुल 05 ट्रिप चलेगी

टाटा से ट्रेन संख्या 08181 टाटा-कटिहार होली स्पेशल 02 मार्च से 30 मार्च को सप्ताह के प्रत्येक सोमवार की दोपहर के 01:00 बजे रवाना होगी और कटिहार मंगलवार की सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी।
कटिहार से टाटा होली स्पेशल ट्रेन 03 मार्च से लेकर 31 मार्च तक कुल 05 ट्रिप चलेगी

कटिहार से ट्रेन संख्या 08182 कटिहार -टाटा होली स्पेशल 03 मार्च से लेकर 31 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार की रात 10:30 बजे सुबह रवाना होगी और टाटानगर स्टेशन बुधवार की सुबह 04:30 बजे पहुंचेगी।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव

टाटा नगर, चांडिल, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेड़ा, चंद्रपुरा , कटरासगढ़, धनबाद, प्रधानखांटा, चित्तरंजन, मधुपुर,जसीडीह, झाझा,किउल, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय,खगड़िया जंक्शन, नवागछिया और कटिहार स्टेशनों में रुकेगी।

यह भी पढ़ें- राघोपुर होकर चलेंगी डिब्रूगढ़-झंझारपुर और कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652