विधायक कॉलोनी में दूषित जल की सप्लाई हो रही।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी में दूषित पेयजल आपूर्ति से सोमवार को एक व्यक्ति ने संक्रमण का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।
बदबूदार और मटमैला पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में डायरिया, उल्टी, बुखार और त्वचा रोग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई लोग बीमार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर सिंह को आंख में संक्रमण हो गया।
एक महिला करीब एक माह से बीमार है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। पानी की तुरंत जांच कराई जाए और साफ पेयजल की व्यवस्था की जाए ताकि किसी बड़ी बीमारी से बचा जा सके। |