search

करनाल में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

LHC0088 Yesterday 22:27 views 617
  

करनाल में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, करनाल। कैथल रोड स्थित नई अनाजमंडी की तरफ जाने वाली सड़क के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। जिससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव वाहन बुलाकर मोर्चरी हाउस करनाल रखवा दिया। एएसआइ नरेश कुमार के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति किसी राइस मिल में लेबर का काम करता था। उन्होंने राइस मिल एसोसिएशन ग्रुप में सूचना सांझा की है, ताकि शव की पहचान हो सके। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। कोई वारिस नहीं मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसमे मौत के कारण की पुष्टि होगी। वहीं शव को सामाजिक संस्था को सौंप अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160912