search

नोएडा में सड़क पर हंगामा: कार भिड़ंत के बाद महिला से अभद्रता का आरोप, 13 सेकेंड का वीडियो वायरल

Chikheang Yesterday 22:56 views 415
  

घटना का 13 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में एक महिला भावुक होकर मैंने कुछ नहीं किया, जैसे शब्द बोलते हुए दिख रही है।



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर महिला की कार से स्कार्पियो कार टकराने पर शनिवार रात को विवाद हो गया था। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला से अभद्रता की। महिला के रिश्तेदार ने अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ सेक्टर 24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को उस घटना संबंधित एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

उधर, घटना का 13 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में एक महिला भावुक होकर मैंने कुछ नहीं किया, जैसे शब्द बोलते हुए दिख रही है। दरअसल, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति नोएडा में किसी जानकार के घर आए थे। वह अपने दो दोस्त और एक महिला रिश्तेदार के साथ शनिवार रात को स्विफ्ट माडल की कार से सेक्टर 18 से एलिवेटेड रोड होते हुए सेक्टर 71 की ओर जा रहे थे।

उनकी स्विफ्ट कार इस्कान मंदिर के पास स्काॅर्पियो माॅडल की कार से टकरा गई। स्काॅर्पियो कार सवार दो-तीन युवक महिला और उसके जानकारों से बहस करने लगे। इससे सड़क पर यातायात धीमा हो गया। पीछे खड़े अन्य कार सवार लोगों ने घटना की वीडियो बना ली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत मामले में नया मोड़, जमीन विवाद पर प्राधिकरण व प्रशासन से ग्रामीण नाराज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162885