search

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम: मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम, नहीं हुआ तो कंपनी होगी ब्लैकलिस्ट

cy520520 Yesterday 23:26 views 119
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने सोमवार को राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। सचिव ने निर्माणाधीन जनरल स्टैंड वेस्ट, जनरल स्टैंड ईस्ट एवं रिवर्स पवेलियन सहित स्टेडियम के शेष कार्यों विलंब करने पर एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी।
ब्लैकलिस्ट करके कंपनी पर लगाया जाएगा जुर्माना

उन्होंने कहा कि अगर मार्च तक मिले लक्ष्य और निर्धारित मानक में कमी पाई गई, तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट करके जुर्माना लगाया जाएगा। एजेंसी को कार्यस्थल पर मैन पावर बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।

सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बहुउद्देशीय हाल एवं साइकिल वेलोड्रम की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं कार्यपालक अभियंता एवं एजेंसी को तीव्र गति से कार्यों को पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिया।
खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार होंगी 5 पिचें

बताया कि क्रिकेट स्टेडियम में चार हाई मास्ट लाइट्स लगाईं जानी हैं। हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए बीसीसीआइ से सहमति प्राप्त कर लें, ताकि अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए पांच पिचें फरवरी में तैयार हो जाएगी। दो अभ्यास पिच लाल मिट्टी एवं तीन पिच काली मिट्टी से बन रही है।

उन्होंने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन तीन बहुउद्देशीय हॉल के कार्यों की समीक्षा की, ताकि कई तरह के इंडोर खेलों का आयोजन किया जा सके। खेल परिसर के करीब 18 एकड़ भूखंड पर निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का मैदान एवं पवेलियन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में डकैती का प्रयास विफल: ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद

यह भी पढ़ें- दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पीजी-यूजी स्वर्ण पदक विजेताओं की घोषणा, सौरभ प्रिंस ने किया टॉप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158687