search

रोहतक पोलंगी दोहरा हत्याकांड: पूर्व सरपंच और बेटा गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

cy520520 Yesterday 23:26 views 430
  

रोहतक पोलंगी दोहरा हत्याकांड: पूर्व सरपंच और बेटा गिरफ्तार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रोहतक। जिले के आइएमटी थाना क्षेत्र के गांव पोलंगी में 13 फरवरी को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच रणधीर और उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कर्मबीर उर्फ बुल्ला और उसके भाई कुलदीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के शक से जुड़ा बताया गया। मृतकों के बड़े भाई जगमेंद्र उर्फ नान्हा पर आरोप था, जो घटना के समय घर पर नहीं था। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया गया। मामले की जांच जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158681