search

गाजियाबाद एनएच-9 पर स्लीपर बस को ओवरटेक करके रोका, दो लोगों को किया लहूलुहान; सड़क पर घसीटा

Chikheang 1 hour(s) ago views 643
  

गाजियाबाद हाईवे पर स्लीपर बस रोकी, चालक-परिचालक को बेरहमी से पीटा।



संवाद सूत्र, मसूरी। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास एनएच नौ पर एक बस ने दूसरी स्लीपर बस को ओवरटेक करके रोक लिया। छह लोगों ने बस चालक और परिचालक को बस के अंदर से खींचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों को सड़क पर घसीटा। दोनों पीड़ित लहूलुहान हो गए। उनके हाथ-पैर की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया।

गंभीर हालत में दोनों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमला करने वाले तीन आरोपित नाहल गांव के रहने वाले हैं। यह वही गांव हैं जिसमें गत वर्ष सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मेरठ जिला किठोर के जफरयाब ने बताया कि ट्रांसपोर्टर हैं। उनकी विभिन्न रूट पर 30 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं। उनकी एक स्लीपर बस 13 फरवरी को पानीपत से हरदाेई जा रही थी। बस में 40 यात्री सवार थे। बस को रिजवान चला रहा था और परिचालक मोहम्मद राशिद था।

शाम करीब 7:40 बजे मसूरी क्षेत्र में बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से एनएच नौ पर उतरी। उनकी बस को आगे से अचानक दूसरी बस ने ओवरटेक करके रोक दिया। दूसरी बस से छह लोग उतरे। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने रिजवान और राशिद को बस के अंदर से खींच लिया।

इसके बाद उन्हें सड़क पर लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा। दोनों पीड़ित हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। बस में बैठे यात्री भी बाहर आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में अन्य वाहन चालक रुक गए। वह तमाशा देखते रहे। इस दौरान एनएच नौ पर जाम की स्थिति बन गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
ड्राइवर और कंडक्टर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने चालक और परिचालक को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जफरयाब ने दूसरे चालक को मौके पर भेजा और यात्रियों को हरदोई भिजवाया। पुलिस का कहना है कि नाहल गांव के शानू उर्फ सांभा, जुल्फीकार, गुड्डू, बुलंदशहर स्याना के जमीउलहक और महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जफरयाब का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। आरोपितों ने हमला क्यों किया इसका पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, गाजियाबाद नेटवर्क का खुलासा; 24 युवक-युवतियां गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162981