search

धनबाद में ढुलू महतो ने संजीव कुमार को समर्थन दिया, बोले- खून चूसने वाले को नहीं, खून देने वाले को मेयर बनाओ

Chikheang 3 hour(s) ago views 155
  



संवाद सहयोगी, अलकडीहा (धनबाद)। डिगवाडीह गणेश मैदान में सोमवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एटक बीसीसीएल जोन के कार्यकर्ताओं की सभा हुई सभा में यूनियन अध्यक्ष सह विधायक शत्रुघ्न महतो व सचिव सह सांसद ढुलू महतो ने नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को समर्थन देने का घोषणा किया।

सांसद ढुलू महतो ने परोक्ष रूप से सिंह मेंशन पर प्रहार करते हुए कहा कि आज तक इस घराने के लोगो ने धनबाद में सिर्फ हत्या की राजनीति कर लोगों को डरा धमका कर संपत्ति अर्जित करने का काम किया है। ऐसे लोगों ने मजदूरों और किसानों की अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले की हत्या करवाने का इतिहास रचा है।

उन्होंने कहा कि आज तक जिले में जितने भी हत्या, लूट व कोलियरियों में चोरी की घटनाएं हुई है उन सभी घटनाओं के तार इस चर्चित घराने से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने लोगों का सिर्फ खून चूसने, खून बहाने व हाथ तोड़ने का काम किया है। उन्होंने लोगो से खून चूसने वाले माफिया प्रत्याशी से बचते हुए मेयर पद के ईमानदार हाथ जोड़ने वाले प्रत्याशी संजीव कुमार को जिताने की अपील की है।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि नगर निगम के मेयर चुनाव में एक तरफ झरिया को उजाड़ने वाले है तो दूसरी तरफ विकास की संकल्प लेकर आए संजीव कुमार है। अब लोगों को तय करना है कि धनबाद का विनाश करने वाला को चुनना है या विकास करने वाले संजीव को भारी मतों से विजय बनाकर मेयर बनाना है।

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि आधी झरिया उजड़ गई है। झरिया को उजाड़ने में कौन लगा है इसे परखें। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें एक मौका दे। उन्होंने लोगो से नया झरिया बनाने के लिए उन्हें विजय बनाने की अपील की।

सभा की अध्यक्षता मो. शरीफ, संचालन एटक नेता सतेंद्र गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन नंदू यादव ने किया। मौके पर विकास मुखर्जी, छोटू राम, मनोज मुखिया, अनुज सिन्हा, मुन्ना वर्मा, सुजीत मंडल, रामाशीष यादव थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163044