search

आगरा जिला जेल से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट करने की तैयारी, मांगी गई तारीख

Chikheang 8 hour(s) ago views 637
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। जिला कारागार में बंद दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सजा पूरी होने पर दोनों को उनके देश भेजा जाएगा। एलआइयू ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को इस संबंध में पत्र भेजा है। बांग्लादेश में हाल ही में हुई चुनाव के कारण डिपोर्ट की तारीख तय नहीं हो सकी है।
ताजगंज में मार्च 2023 में अवैध रूप से रहने पर हुई थी गिरफ्तारी

ताजगंज के तोरा क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रह रहे बांग्लादेशी इब्राहिम शेख व अजीज उर गाजी को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय ने दोनों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। दोनों की सजा की अवधि 22 फरवरी को पूरी हो रही है। जिला कारागार प्रशासन की सूचना पर एलआईयू दोनों बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की तैयारी में जुट गई है।
दोनों को न्यायालय ने तीन वर्ष के कारावास से दंडित किया था

एलआईयू की ओर से बीएसएफ के अधिकारियों को पत्र भेजकर डिपोर्ट करने के लिए तारीख मांगी है। बीएसएफ के अधिकारी बांग्लादेशी प्रशासन से वार्ता करके तारीख का निर्धारण करेंगे। इसके बाद दोनों बांग्लादेशियों को यहां से पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। एसीपी एलआईयू दिनेश सिंह ने डिपोर्ट करने की कार्रवाई चल रही है। बीएसएफ को पत्र भेजकर डिपोर्ट करने की तारीख मांगी गई है।
पूर्व में भी 40 बांग्लादेशी किए जा चुके हैं डिपोर्ट

पूर्व में भी जिला कारागार में निरुद्ध 40 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सजा पूरी होने पर डिपोर्ट किया जा चुका है। 10 जनवरी को 38 बांग्लादेशी सजा पूरी होने के बाद आगरा से डिपोर्ट करने के लिए भेजे गए थे। इन्हें आवास विकास कालोनी सेक्टर-13 में झोपड़ी डालकर रहते हुए पकड़ा गया था। इससे पूर्व तीन दिसंबर 2025 को दो बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163263