search

शक, सनक औ साजिश : मोबाइल हैकिंग से मर्डर तक... पढ़ें इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड की सिहरन भरी कहानी

LHC0088 6 hour(s) ago views 696
  

इंदौर में एमबीए छात्रा का मर्डर - प्रतीकात्मक चित्र (इनसेट- हत्यारोपित पीयूष धामनोदिया)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपित पीयूष धामनोदिया से द्वारकापुरी पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी बुधवार तक रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर बताई जा रही है। कभी वह पूरी तरह गुमसुम रहता है, तो कभी रोने लगता है और अचानक हंसने लगता है।

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार मंदसौर निवासी पीयूष की छात्रा से पिछले साल सितंबर में ही दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में एक कक्षा में पढ़ते थे। पीयूष छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके स्वजन राजी नहीं थे।

छात्रा के स्वजन ने तो दोनों की शादी के लिए कॉल भी लगाया था। इसके बाद जनवरी में पीयूष ने रूम पर मंगलसूत्र पहना दिया और दीपक को साक्षी मानकर शादी कर ली।
मोबाइल हैक कर पढ़ता था छात्रा की चैटिंग

इसके बाद भी वह छात्रा पर शक करने लगा। उसने छात्रा का मोबाइल हैक कर लिया और उसकी चैटिंग पढ़ने लगा। छात्रा को कुछ युवकों से बात करते हुए देख लिया था। एक डेटिंग एप पर भी छात्रा की आइडी बनी हुई थी। इससे खफा पीयूष छात्रा को मारने की साजिश करने लगा।
हाथ-पैर बांधे और गला घोंटा, चाकू घोंपा

10 फरवरी को रूम पर ले गया और दोनों बातचीत करने लगे। छात्रा ने आर्थिक परेशानी साझा की और कहा कि छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड अपडेट करना है। पीयूष ने उसको आश्वासन दिया और झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने छात्रा के मजाक-मजाक में हाथ-पैर बांधे और सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। बच न सके इसलिए चाकू घोंप भी घोंप दिया।
छात्रा की आत्मा बुलाने का टोटका

टीआइ मनीष मिश्रा के अनुसार मोबाइल जब्ती के लिए आरोपित को मुंबई ले जाया जाएगा। उसने मुंबई के नाला सोपारा में छात्रा की आत्मा बुलाने के लिए टोने-टोटके की क्रिया भी की थी। यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसने छात्रा की फोटो के आगे फूल, खाने का सामान, मिठाई, हल्दी, कुंकुं आदि रखा था।
करना चाहता था आत्महत्या

पीयूष ने पुलिस को बताया कि छह महीने पूर्व छात्रा से दोस्ती हुई तो उसने पुराने दोस्तों की सब बातें बता दी थीं। उसने कहा था कि मैंने उन्हें माफ कर दिया है, लेकिन चैटिंग से पता चला कि वह उनसे अभी भी बात करती है। मुझे लगा वह मुझसे कुछ छुपा रही है। उनकी तरह मुझे भी छोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड : सहपाठी ने शराब पीकर की थी शव के साथ दरिंदगी, यूट्यूब देखकर \“आत्मा से बात\“ करने के लिए किया टोटका

मैंने हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का सोच लिया था, लेकिन हिम्मत नहीं हुई। मुंबई में पुल से कूदना चाह रहा था। मगर सच बताने के लिए रुक गया। मुंबई में ही नौकरी करना चाहता था। पर्चे और बोर्ड पर नंबर देखकर कुछ एजेंसी से बात भी कर ली थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161421