search

तीर्थयात्रियों से पटा गंगासागर, कल लाखों लोग लगाएंगे पुण्य डुबकी; सागर तट से कपिल मुनि मंदिर तक और बढ़ाई गई सुरक्षा

deltin33 1 hour(s) ago views 885
  

गंगासागर तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ (फोटो: बिमल कर्मकार)



विशाल श्रेष्ठ, गंगासागर। हिंदुओं की आस्था के महापर्व मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान करने लाखों तीर्थयात्री गंगासागर पहुंच चुके हैं। बुधवार दोपहर 1.19 बजे से पुण्य काल शुरू होगा, जो गुरुवार दोपहर 1.19 बजे तक रहेगा, हालांकि पुण्य स्नान बुधवार को सूर्योदय के साथ ही आरंभ हो जाएगा। प्रशासन की ओर से सागर तट से लेकर कपिल मुनि मंदिर तक की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

भारी भीड़ को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। गंगासागर में 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 1,200 सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। सागर तट पर नौसेना, तटरक्षी बल व एनडीआरएफ की टीमें सजग हैं। बंगाल सरकार के सात मंत्री व पूरा दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन, जिसके अंतर्गत गंगासागर आता है, गंगासागर चला आया है।
ममता बनर्जी भी ले रहीं जानकारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोलकाता से गंगासागर की लगातार जानकारी ले रही हैं। गंगासागर मेले का मुख्य दायित्व प्राप्त राज्य के बिजली मंत्री अरुप बिश्वास ने बताया-\“ तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। लांच से भर-भर के लोग मूड़ी गंगा नदी पार करके गंगासागर पहुंच रहे हैं। भीड़ को संभालने का भारी दबाव है लेकिन पूरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

  

मंत्री ने मंगलवार अपरान्ह तीन बजे तक 60 लाख लोगों के पुण्य स्नान करके लौट जाने का दावा किया। सोमवार अपरान्ह तीन बजे तक यह आंकड़ा 45 लाख था यानी मंत्री के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 15 लाख लोगों ने पुण्य स्नान किया है। कपिल मुनि मंदिर में मकर संक्रांति पर विशेष पूजा की तैयारियां चल रही हैं।
गोदान करने पहुंचे सैकड़ों पंडित

इस बीच बिहार, झारखंड, ओड़िशा व उत्तर प्रदेश से गोदान कराने सैकड़ों पंडित गंगासागर पहुंच चुके हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान के बाद गोदान करने से मृत्यु के बाद वैतरणी आसानी से पार होती है।
एक और बीमार तीर्थयात्री को एयरलिफ्ट कर ले जाया गया कोलकाता

गंगासागर में बीमार पड़े एक और तीर्थंयात्री को एयरलिफ्ट करके कोलकाता ले जाया गया है और कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका नाम रमेश चंद्र (52) है। वे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हो रही थी। इससे पहले सोमवार को भी दो लोगों को एयरलिफ्ट करके कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूसरी तरफ मेला परिसर में चोरी, पाकेटमारी व विभिन्न अपराधों में 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गंगासागर में मंगलवार तक 889 लोग लापता हुए थे, जिनमें से 835 को तलाश लिया गया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
461087

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com