search

झारखंड का पत्थर खनन घोटाला: CBI अब अफसरों पर भी कस रही शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया है फ्री हैंड

cy520520 1 hour(s) ago views 446
  

पत्थर खनन घोटाले में सीबीआई की जांच तेज। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध पत्थर खनन-परिवहन से जुड़े मामले की जांच कर रही CBI पत्थर माफिया ही नहीं, अफसरों पर भी घेरा कस रही है। इससे संबंधित दस्तावेज जुटा रही है और बहुत जल्द कोर्ट में पुख्ता सबूतों के साथ चार्जशीट करने की तैयारी में है।

पूर्व की छापेमारी में बरामद दस्तावेज, आरोपितों के बयान को भी एजेंसी क्रमबद्ध कर रही है है, ताकि अदालत में आरोपितों के पास बचने के कोई विकल्प न बचने पाए।

CBI को जांच में पूर्व में हुई ईडी जांच के तथ्य दिशा दिखा रहे हैं। इससे जांच की रफ्तार को बढ़ाने व आगे के अनुसंधान में मदद मिल रही है।

दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से CBI को साहिबगंज जिले में नींबू पहाड़ स्थित अवैध पत्थर खनन केस की पूरी स्वतंत्रता से जांच करने संबंधित आदेश मिला था।

जस्टिस आलोक राठे व जस्टिस संजय कुमार की दो सदस्यीय पीठ ने कहा था कि झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई को जो जांच की जिम्मेदारी दी थी, वह सही है। CBI इसकी गंभीरता से जांच करे। इसके बाद CBI लगातार साहिबगंज क्षेत्र में कैंप करती रही है।

पूर्व के दो वर्षों के भीतर सीबीआई ने लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया है। सीबीआई ने लगभग 60 लाख रुपये नकदी, एक किलोग्राम सोना, 1.2 किलोग्राम सोना-चांदी के गहने, 61 कारतूस व चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, शेल कंपनियों में निवेश से संबंधित कागजात आदि की बरामदगी की थी।

CBI हाई कोर्ट के आदेश के बाद नवंबर 2023 में प्राथमिकी दर्ज की थी, उसके बाद से ही पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध पत्थर खनन से संबंधित है, जिसकी ईडी जांच कर रही है।

इसके अहम गवाह विजय हांसदा की गवाही से मुकरने के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद हाई कोर्ट ने CBI को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था।
सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मिलने के बाद से ही CBI जांच तेज

सर्वोच्च न्यायालय से आदेश मिलने के बाद से ही CBI जांच तेज है। जनवरी 2026 में CBI लगातार क्षेत्र में कैंप की। वहां CBI की टीम नींबू पहाड़ पहुंचकर मामले की जांच की, पहाड़ का निरीक्षण किया।

साहिबगंज के जिला खनन कार्यालय में भी छानबीन की, कइयों से पूछताछ भी की। साहिबगंज के मिर्जा चौकी, कोटालपोखर भी गई। ईडी ने अवैध पत्थर खनन व परिवहन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जिस जहाज को जब्त की थी, उसका भी सीबीआई ने जायजा लिया है।

CBI ने अवैध पत्थर खनन क्षेत्रों का भी लगातार भ्रमण किया है। इनमें सकरीगली के गदवा पहाड़ स्थित संजय यादव की खदान के बारे में भी वहां मौजूद जिला खनन पदाधिकारी केके किस्कू के सामने जानकारी जुटाई है।

यह भी पढ़ें- JPSC ने जारी किया सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का प्रोविजनल कट ऑफ और स्कोर कार्ड

यह भी पढ़ें- \“भूमिहीनों को नया फ्लैट; फ्री WiFi...\“, सरायकेला में BJP समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का \“संकल्प\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158993