search

दिल्ली द्वारका हादसे का वीडियो आया सामने, इकलौते बेटे को खोने वाली मां ने मांगा इंसाफ

deltin33 1 hour(s) ago views 609
दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर देश की राजधानी में हो रहे हादसों को लेकर कई सवाल खड़े दिए हैं। दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 17 साल का किशोर स्कॉर्पियो SUV चलाते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी तेज रफ्तार में चला रहा था।



सामने आया हादसे का वीडियो



वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का गलत साइड में और बहुत तेज स्पीड से गाड़ी चलाता दिखाई दे रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बिना डिवाइडर वाली सड़क पर स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से दौड़ रही है। एक पल ऐसा भी आता है जब SUV सामने से आ रही बस से बाल-बाल बचती है। वीडियो में ड्राइवर के पास वाली सीट पर एक लड़की भी बैठी नजर आ रही है, जिसे उसकी बहन बताया जा रहा है। वह मोबाइल से रील बना रही थी, जबकि गाड़ी तेज़ रफ्तार में चल रही थी।



#WATCH दिल्ली | 23 साल के साहिल धनेशरा की मां इन्ना माकन ने बताया, “...मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था...यह लड़का (स्कॉर्पियो ड्राइवर) बहुत स्पीड में था। इसकी बहन साथ में बैठी थी और रील बना रही थी। ये गाड़ी उल्टी लेन में चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने लगा...मेरे… pic.twitter.com/Mcd3H8tgns — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026





संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-likely-to-keep-gold-out-of-trade-deal-with-gulf-cooperation-council-article-2371818.html]गल्फ देशों के साथ व्यापार समझौते में \“सोना\“ शामिल नहीं करेगा भारत, घरेलू बाजार को बचाने की तैयारी
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-university-bans-protests-du-decision-follows-violent-clashes-near-arts-faculty-article-2371786.html]DU Bans Protests: दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में एक महीने तक विरोध-प्रदर्शन बैन, आर्ट्स फैकल्टी के पास हिंसक झड़प के बाद डीयू का फैसला
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/valentine-day-ends-in-horror-celebrated-together-then-ca-husband-strangled-his-wife-to-death-reason-will-shock-you-article-2371780.html]Valentine\“s Day का खौफनाक अंत! साथ मनाया जश्न, फिर CA पति ने गला रेत कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान दहल जाएंगे आप
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:09 PM





आरोपी को मिली थी जमानत



जानकारी के मुताबिक, SUV पहले साहिल की मोटरसाइकिल से टकराई और फिर आगे जाकर एक खड़ी कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा 3 फरवरी को द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। वहीं एक डिजायर टैक्सी के ड्राइवर अजीत सिंह भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। उनका इलाज अभी जारी है। इस मामले में एक अहम बात यह है कि नाबालिग ड्राइवर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने अंतरिम जमानत दे दी है। यह राहत उसे अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दी गई है।



  













साहिल की मां ने मांगा न्याय



साहिल धनेश्रा की मौत के बाद उनकी मां इना मकान ने भावुक अपील की है। उन्होंने 17 साल के उस किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साहिल की मां ने इस घटना को “आपराधिक कृत्य” बताया। उनका कहना है कि उनके बेटे की जान सिर्फ एक “मजेदार रील” बनाने की कोशिश में चली गई। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “मेरा बेटा 3 फरवरी को अपने ऑफिस जा रहा था। उसी समय वह लड़का अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो में रील बनाने निकला था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। वह गलत लेन में गाड़ी चला रहा था और सामने से आ रही बस के पास स्टंट कर रहा था।” साहिल की मां ने कहा कि ऐसी लापरवाही को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472492