search

अमृतसर में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर: तीन भाई-बहनों की थी प्रॉपर्टी, युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कार्रवाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 423
  

अमृतसर में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ढहाई गई



जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में मंगलवार को नगर निगम और पुलिस ने सुल्तानविंड रोड पर नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त कर दी। यह कार्रवाई सीएम भगवंत मान के \“युद्ध नशे के विरुद्ध\“ अभियान के तहत हुई। अनमोल, सोनिया और गगनदीप सिंह नामक तीन भाई-बहनों की यह संपत्ति नशे की कमाई से बनाई गई थी। तीनों नशा तस्करी के मामलों में नामजद हैं।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ढहाई गई संपत्ति अनमोल (34), सोनिया (24), गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (25) आरोपित भाई-बहनों के नाम पर है। तीनों भाई बहन नशा तस्करी के मामलों में अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस के थानों में नामजद हैं। पहली एफआईआर थाना बी डिवीजन में 9 सितंबर को अनमोल और गगनदीप सिंह के खिलाफ दर्ज की गई थी।

इससे पहले इसी थाने में बीते साल 18 अगस्त को सोनिया के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को इस नशे की कमाई से अर्जित की गई इस संपत्ति को ढहा दिया गया।

सीपी ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई गैंग और नशे का नेटवर्क आसपास चल रहा है तो उसके खिलाफ लामबंद होने की जरूरत है। जनता के सहयोग के बगैर अपरा का खात्मा नहीं किया जा सकता। जनता को चाहिए कि अपराध के खिलाफ पुलिस को जानकारी दें।

सीपी ने बताया कि गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने वाले को सरकार से दस लाख का इनाम दिया जाना है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163296